
रतलाम ( ivnews )रतलाम में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वाजारोहण के लिए जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह का नाम आने के बाद कांग्रेस का विरोध लगातार जारी है. बुधवार को जहा महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया था वही आजगुरुवार को शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंत्री का पुतला जलाकर उनसे ध्वजारोहण न कराने की मांग की.
गुरुवार को शहर व ग्रामीण कांग्रेस ने संयुक्त रूप से से कलेक्ट्रेट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ काली पट्टी बांध जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी भाजपा सरकार ने मंत्री विजय शाह को पद से नहीं हटाया। भाजपा सरकार की यह दादागिरी है। जिसने भारतीय सेना और बहन सोफिया कुरैशी का अपमान किया है।
ऐसे मंत्री के हाथों ध्वजारोहण करना सेना का अपमान है। किसी भी सूरत में हम मंत्री विजय शाह के हाथों रतलाम में ध्वजारोहण नहीं होने देंगे।कांग्रेस नेताओं ने कहा विजय शाह द्वारा भारतीय सेना का अपमान किया गया। उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा। हमारी मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए.

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बाजना बस स्टैंड पर मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच पुतले को लेकर छीनाछपटी भी हुई। जलते हुए पुतले को पुलिस ने छीनने की कोशिश की। फायर एग्जिट से आग बुझाने की कोशिश की फिर भी पुतला जला दिया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शैलेन्द्र सिंह अठाना, राजीव रावत, मंसूर अली पटोदी, बसंत पंड्या, लक्ष्मण सिंह डिंडोर, दिनेश शर्मा, यास्मीन शेरानी, रश्मि सिंह आदि कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महिला कांग्रेस ने विरोध मे काली पट्टी बाँध, छोड़े काले गुब्बारे……
एक दिन पहले बुधवार को महिला कांग्रेस ने विरोध जताया था। शहीद चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का 15 अगस्त को आने का विरोध जताया गया । महिला कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बाँधे हुए थी. हाथों मे मन्त्री विजय शाह का पोस्टर और काले गुब्बारे लिये हुए थी.महिला कार्यकर्त्ता जमकर मन्त्री विजय शाह के खिलाफ नारे लगा रही थी.
महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने बताया की मध्य प्रदेश शासन के द्वारा रतलाम जिले में जिला मुख्यालय पर रतलाम के प्रभारी कैबिनेट मंत्री विजय शाह के द्वारा पूर्व में भारतीय सेवा का अपमान किया गया था। इसीलिए उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा इसलिए महिला कांग्रेस की तरफ से यह मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए। विजय शाह ने महिला सैनिकों को भद्दी टिप्पणी कर उनका अपमान किया यह उन सभी माता,बहनों का अपमान है जिन्होंने अपने बेटे बेटियों को देश के लिए कुर्बान किया जब हम 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं तो उन लाखों देशभक्तों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।ऐसे गौरवशाली दिन पर एक ऐसे व्यक्ति को बुलाना जिसने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की यह राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। महिला कांग्रेस इसका विरोध काली पट्टी बांधकर तथा काले गुब्बारे आसमान में छोड़ा और विजय शाह के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसका हम सम्मान करते हैं हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और शहीदों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
