रतलाम ( ivnews) संगीत साधना में लीन शहर के संगीत साधकों ने अपने ही शहर के ग़ज़लकार की ग़ज़लों पर केन्द्रित कार्यक्रम की शुरुआत की है। शहर के युवा ग़ज़लकार आशीष दशोत्तर की चुनिंदा ग़ज़लों की लाइव आर्केस्ट्रा के साथ प्रस्तुति 17 अगस्त रविवार को सायं 7 बजे, गुलाब चक्कर रतलाम पर होगी।
आयोजन में प्रस्तुत की जाने वाली ग़ज़लों को संगीतबद्ध किया है सुप्रसिद्ध संगीतकार अशफ़ाक जावेदी ने। इन ग़ज़लों को अपने स्वरों से सजाएंगे जलज शर्मा, नयन सुभेदार, अशफ़ाक जावेदी, संजय परसाई ‘सरल’, रानी शर्मा, अल्फिया ख़ान, आशीष मेहता । आयोजन समिति ने शहर के सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!