रतलाम (ivnews) गले मे सोने की चैन क्यों पहने हुए हो.. बहुत चोरिया हो रही है.. आप यह चैन उतार कर मुझे दे दो….एक वृद्ध महिला से यह बात कही एक व्यक्ति ने….. महिला ने भी विश्वास कर सोने की चैन उतार कर उस व्यक्ति को दे दी. उस व्यक्ति ने कागज़ मे सोने की चैन रख कर पुड़िया बनाई. महिला को चकमा देकर उस व्यक्ति ने कागज की दूसरी पुड़िया वृद्ध महिला को दी और चला गया. महिला ने जब वह पुड़िया खोली तो उसमे पत्थर के दो टुकड़े निकले….. महिला ने अपने साथ हुई ठगी की इस घटना की रिपोर्ट पुलिस मे दर्ज कराई.

ठगी यह वारदात हेमकन्या पति स्व. पुरणसिंह निवासी कर्मचारी कालोनी रतलाम के साथ हुई। महिला की रिपोर्ट के अनुसार वह सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे के लगभग 80 फिट रोड क्षेत्र से गुजर रही थी. इस दौरान एक व्यक्ति महिला के पास आया। उसने अपने आपकों पुलिस वाला बताया। फरियादी के अनुसार उसने पास बुलाकर उसका नाम पता पुछा और कहा कि सोने की चेन गले में मत पहना करों बहुत चोरिया हो रही है। वृध्दा ने कहा कि मेरा घर पास में ही है मैं घर जाकर चेन खोलकर रख दूंगी। उसके बाद भी नकली पुलिसकर्मी बना अज्ञात व्यक्ति नहीं माना और वृद्धा के गले से सोने की चेन उतरवाई।

आरोपी ने चेन लेकर दुसरे व्यक्ति को कागज में चेन बांधने के लिए दे दी। बदमाशों ने कागज में चेन रखने का नाटक कर कागज वृद्धा को दे दिया। वृध्दा ने कुछ दूर जाकर जब कागज की पुड़िया खोलकर देखीं तो उसमें चेन की जगह दो पत्थर निकले। इसके बाद वृद्धा को अपने साथ ठगी का पता चला। फरियादी महिला ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में घटना की शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.मामले की जांच कर रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!