
रतलाम. ( ivnews) ग्राम मेवासा मे एक नाबालिक की लाश मिलने के सनसनी फेल गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान और सिर के बाल काट कर गंजा किया हुआ था। पुलिस ने लाश को पीएम के बाद परिजनों को सोप दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग के मामले में बालक लड़की से मिलने गया था।जहां उसे खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया था। उसका सिर भी मुंडवा दिया था। मारपीट के चलते उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेवासा में देर रात एक युवक का शव मिला। पुलिस मोके पर पहुंची। मृतक की पहचान कांडरवासा निवासी युवक के रूप में की गई है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और सिर के बाल काट कर गंजा किया गया था।पुलिस ने शव को पंचनामा बनाकर पीएम के लिए रतलाम मेडिकल कालेज भेजा।युवक के परिवार वालों ने हत्या को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है और न्याय की मांग की है। शव मिलने के बाद हुए पुलिस ने मौके पर बल तैनात कर दिया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो सामने आया है उसके अनुसार मृतक नाबालिग बालक गांव की एक नाबालिग लड़की से मिलने गया था। आधी रात को लड़की के परिजन ने उसे पकड़ लिया। पहले बालक को एक खंभे से बांधा और उसका सिर मुंडवा दिया। इसके बाद उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया।
शनिवार दोपहर को बारिश के बीच ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन पर जाम लगा दिया है। आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए आर्थिक सहायता की मांग भी की। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद ग्रामीण माने और चक्काजाम समाप्त किया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटनाक्रम के हर पहलू की जांच की जा रही है। एक युवक को राउंडअप किया गया है। मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। अन्य संदिग्धो से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
