
रतलाम ( ivnews ). देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए किए है। धारा 370 हो, राम मंदिर निर्माण करने या पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम हो, सभी कामों से मोदी सरकार ने देश का गौरव बढ़ाया है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे हो रहे है और पार्टी इस मौके पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मोदी सरकार के कामकाज घर-घर तक पहुंचाना है।

यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने रंगोली में आयोजित जिला स्तरीय कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों मे भाजपा के प्रदेश नेतृत्व मे संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के साथ येाग दिवस, पर्यावरण दिवस, डॉ.ष्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं जयंती तथा आपातकाल दिवस आदि कार्यक्रम भी दिए है, जिन्हे सबको सफल बनाना है। एक पैड़ मॉ के नाम अभियान के तहत् हर मंडल मे पौधा रोपण होगा और लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान भी किया जायेगा। मन की बात कार्यक्रम को भी अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाए। श्री उपाध्याय ने इस मौके पर मन की बात कार्यक्रम मे 100 प्रतिशत उपलब्धि वाले 7 मंडलों का सम्मान भी किया। आजीवन सहयोग निधि का कार्य समय पर पूर्ण होने पर प्रभारी का भी सम्मान किया।

जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने मार्गदर्शन देते हुए मंडल अध्यक्ष से सीधा संवाद किया और भाजपा के कार्यक्रम पंचनिष्ठा के साथ करने पर बल दिया। इसके पूर्व आगामी कार्यक्रमों जिला टोली के प्रभारी प्रदीप चौधरी, अनुज शर्मा, जयवंत कोठारी, सुनील सारस्वत, लाल बहादुर पाटीदार आदि ने विभिन्न आयोजनों की जानकारी दी। इस दौरान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य , निमिष व्यास, निगम अध्यक्ष मनीशा शर्मा भी मंचासीन रहे। आरंभ मे आयुष सांखला ने गीत प्रस्तुत किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस दौरान भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें।