रतलाम ( IVNEWS) रतलाम जिले मे अब सहायक सचिव को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा हैं. यह सहायक सचिव पीएम आवास योजना की किश्त की राशि के एवज मे आठ हजार की रिश्वत ले रहा था.
रतलाम जिले के जावरा
तहसील के ग्राम आख्यावेनी निवासी फरियादी रमेश डाबी ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा से रिश्वतखोर कर्मचारी को लेकर शिकायत की थी। लोकायुक्त एसपी को दी लिखित शिकायत में फरियादी रमेश डाबी ने कहा था कि, सहायक सचिव अमरु वरतिया द्वारा प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त बैंक खाते में डलवाने के एवज में उससे 10 हजार की रिश्वत मांग रहा है।
लोकायुक्त टीम की ओर से शिकायत का सत्यापन एसपी लोकायुक्त उज्जैन द्वारा डीएसपी राजेश पाठक से कराया गया। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके चलते सहायक सचिव अमरु वरतिया को ग्राम पंचायत आख्यावेनी ग्राम पंचायत कार्यालय में रिश्वत के 8 हजार लेते हुए ट्रेप कर लिया। लोकायुक्त टीम में डीएसपी राजेश पाठक, निरीक्षक दीपक शेजवार, आरक्षक कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक श्याम शर्मा, उमेश कुमार, स्टेनो रमेश डाबर के साथ टीम के अन्य सदस्य मौजूद थे। लोकायुक्त दल ने रिश्वतखोर सहायक सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!