जावरा/भोपाल- ( ivnews ) रतलाम जिले के पांच बड़े सड़क मार्गो पर अब तक 5 हजार 476 करोड़ रु की टोल वसूली हुई है। इन मार्गो पर मार्ग नवीनीकरण कार्य भी किया जा रहा है।। जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उक्त आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लेबड़ से जावरा एवं जावरा से नयागांव फोरलेन सड़क मार्ग पर सड़क निर्माण से अब तक पांच हजार करोड़ से अधिक की टोल वसूली हुई है।इसके अलावा उज्जैन-उन्हेल -जावरा टू लेन, रतलाम-सैलाना -बांसवाड़ा मार्ग एवं आगर-बडौद-आलोट-ताल-जावरा मार्ग एवं दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर टोल वसूली की जा रही है। इन सड़क मार्गो पर मरम्मत एवं संधारण के साथ नवीनीकरण के कार्य भी किये जा रहे है। जानकारी में बताया गया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र ने गत पांच वर्षों में 30 सड़क मार्ग स्वीकृत हुए जिसमे से 14 कार्य चल रहे है।इसके अलावा 6 स्वीकृत भवन के कार्य भी चल रहे है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में 14 सड़क मार्गो को मजबूतीकरण का प्रस्ताव बना कर स्वीकृति की प्रक्रिया में है।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!