
रतलाम ( ivnews ) शासकीय संदीपनी स्कूल ( सीएम राइज ) मे बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने स्कूल की विभिन्न कक्षा रूम की खिड़कियों के कांच फोड़ दिए. घटना की सूचना सुबह स्कूल स्टाफ के पहुंचने पर लगी. स्कूल प्रबंधन ने घटना की लिखित रिपोर्ट पुलिस मे की है.
रतलाम के जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड पर स्तिथि शासकीय संदीपनी स्कूल के मिडिल सेक्शन का भवन है. रविवार की छुट्टी के बाद आज सोमवार को स्कूल स्टाफ आज सुबह स्कूल पंहुचा तो देखा की तीन क्लास रूम की खिड़कियों के कांच फूटे हुए है. और क्लास रूम मे कांच के टुकड़े बिखरे पड़े है. एक क्लास रूम मे तो एक लकड़ी का बड़ा टुकड़ा भी मिला. स्कूल मे हुई तोड़फोड़ की सूचना मिडिल सेक्शन के हेड मास्टर अनिल वर्मा ने स्कूल की प्राचार्य संध्या वोरा को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. प्राचार्य संध्या वोरा ने बताया की कल छुट्टी थी आज सुबह स्टॉफ आया तो देखा और मुझे सूचना दी गई. मेने स्कूल पहुंचकर देखा फिर पुलिस को सूचना दी गई.
इस स्कूल के आसपास बाउंड्री वाल बनी हुई है. और चारो तरफ रोड है. बदमाशों ने स्कूल की बाउंड्रीवाल कूदकर क्लास रूम की खिड़कियों के कांच तोड़ दिए।
स्कूल से सूचना मिलने के बाद औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
थाना प्रभारी सत्येंद्र रंघुवंशी ने बताया शरारती तत्व द्वारा तोड़फोड़ की गई है।क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है.
