
रतलाम (ivnews ) बेग विवाद मे एक महिला का अपहरण करने वाले दो व्यक्तियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर महिला को दास्तयाब कर लिया. जबकि अपहरण की घटना मे शामिल दम्पति फरार है जिनकी तलाश की जा रही है.
घटना का विवरण–
फरियादी मनोहर सिंह द्वारा थाना बरखेड़ा पर सूचना दी गई कि 12.फ़रवरी 2026 को उसकी राखी-धागे की बहन ललिता बाई गुर्जर, निवासी वर्तमान आलोट, को बैग के लेनदेन संबंधी विवाद के चलते अनिल सुथार, भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं नैनसिंह सोंधिया राजपूत द्वारा जोगणिया माता मंदिर बुलाया गया। कसम खिलाने के बाद भी विवाद का निराकरण नहीं होने पर उक्त व्यक्तियों द्वारा जबरन कार में बैठाकर महिला का अपहरण कर लिया गया तथा महिला के मोबाइल से परिजनों को फोन कर बैग विवाद सुलझाने की बात कही गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बरखेड़ा कला में धारा 140(3) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्रवाई–
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में बरखेड़ा कला थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुवासरा, जिला मंदसौर से अपहृत महिला ललिता बाई को आरोपी भगवान सिंह सोंधिया राजपूत एवं अनिल सुथार के कब्जे से सुरक्षित दस्तयाब किया।
घटना में प्रयुक्त टाटा टियागो कार एवं दो मोबाइल फोन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी–
1. भगवान सिंह पिता राम सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 36 वर्ष, निवासी कटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर
2. अनिल पिता बागड़ी राम सुथार, उम्र 24 वर्ष, निवासी कटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर
फरार आरोपी–
1. नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
2. सुमित्रा पति नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
जप्त मशरूका–
टाटा टियागो कार क्रमांक MP 14 ZF 4107, दो मोबाइल फोन
सराहनीय भूमिका–
थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र डण्डोतिया, उप निरीक्षक हरि सिंह बडेरा, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिंह,
आरक्षक शकील, महिला आरक्षक अनीता जाटव, तथा सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।
