रतलाम ( ivnews ) मेडिकल क्षेत्र में सफलता के लिए अनुशासन, अभ्यास और आत्मविश्वास का बहुत महत्व है. विधार्थी हमेशा इसका ध्यान रखकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकते है.
उक्त विचार जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित विजयोत्सव NEET-2025 मे चयनित विद्यार्थियों के सम्मान समारोह मे व्यक्त किये.
मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर मिशा सिंह ने विद्यार्थियों को असफलता से निराश न होने, सही दिशा में मेहनत करने और धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया। कलेक्टर मि सिंह ने अपने जीवन एवं UPSC अनुभवों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

समारोह मे विशिष्ट अतिथियों के रूप में शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ नितिन किराड़िया, मेडिकल कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ राकेश मीणा, डॉ. देवेंद्र नरगावे और विशेष अतिथि के रूप में माणक चौक स्कूल के व्याख्याता राकेश जादौन, और रेखा जादौन उपस्तिथ थे.

संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) नीलिमा कुमावत ने बताया कि अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा NEET-2025 में चयनित विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के सम्मान में भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और संघर्ष, साथ ही उनके माता-पिता के त्याग और समर्पण को सम्मान देना है.
समारोह मे डॉ. नितिन किराडिया ने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और दृढ़ संकल्प के साथ की गई मेहनत निश्चित रूप से सफलता दिलाती है। डॉ. राकेश कुमार मीणा और डॉ. देवेंद्र नरगावे ने मेडिकल क्षेत्र की जिम्मेदारियों, एक डॉक्टर के नैतिक मूल्यों और समाज में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
विशेष आमंत्रित अतिथियों राकेश जादौन और रेखा जादौन ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच का महत्व बताया.
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। NEET में चयनित विद्यार्थियों की ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ भव्य एंट्री कराई गई। विद्यार्थियों को साफा और माला पहनाकर मंच तक लाया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और गौरव से भर गया।
डॉ. राकेश कुमावत, निदेशक, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए स्वागत भाषण दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा चयनित विद्यार्थियों का मंच पर सम्मान किया गया। विद्यार्थियों के पिता को पगड़ी, माताओं को शॉल, और विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर 80 से अधिक NEET चयनित विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।
विजयोत्सव में सम्मानित विद्यार्थियों मे रतलाम
रिया माईडा (पिता: प्रेम सिंह माईडा)विवेक मीणा (पिता: हरिप्रसाद मीणा) प्रतीक्षा डाबी (पिता: जितेंद्र डाबी)
शशिभ खराड़ी (पिता: भारत लाल) वैभव खराड़ी (पिता: राजन खराड़ी) पुष्कर भल्ला (पिता: रविराज भल्ला)
मोनिका मईडा (पिता: बालचंद) कविता मचार (पिता: रघुनाथ) खुशहाली कुंवर (पिता: भारत सिंह भाटी) सुनील मईडा (पिता: कमल सिंह)करीना ओहरी (पिता: सुरेश) लक्ष्य बोबल (पिता: संजय बोबल) आयुषी गुप्ता (पिता: संतोष) वैदेही पाटीदार (पिता: योगेश तनिषा डामोर (पिता: हीरालाल) अक्षत डोडियार (पिता: नाहर सिंह)
प्रदीप भाभर (पिता: विनोद)
मोक्षा जैन (पिता: रितेश जैन) जयंत बारोड़ (पिता: संतोष) नानक वर्मा (पिता: मदन) अमन जायसवाल (पिता: निलेश जायसवाल)
कृष्णा हाडा (पिता: जगदीश हाडा) दक्ष कुमावत (पिता: राजेश कुमावत)
सैलाना तहसील से
रचना खराड़ी (पिता: रमेश)
अन्नू निनामा (पिता: पुंजी लाल)
आयुषी खंगुड़ा (पिता: मुकेश) पुष्पा खराड़ी (पिता: जेताजी) विकास माईडा (पिता: नागजी) प्रिंस सोनी (पिता: बलराम)
पिपलोदा तहसील से
दिव्या जाट (पिता: कैलाश)
सपना सालित्रा (पिता: विनोद) प्रतिभा कुमावत (पिता: जयन्ती लाल)
जावरा तहसील से
तनुश्री पाटीदार (पिता: श्याम लाल) पल्लवी पाटीदार (पिता: अशोक) निशा परमार (पिता: बद्रीलाल) मो. अनस खान (पिता: मोहम्मद सादिक) वर्षा पाटीदार (पिता: भंवर लाल)
ताल तहसील से
अर्पिता पाटीदार (पिता: शंकर लाल)
रावटी तहसील से
आरती देवड़ा (पिता: सुरसिंह) खेमराज वसुनिया (पिता: प्रताप सिंह)
बदनावर तहसील से
सुमित मेहता (पिता: ईश्वरलाल) जीवन मंडलोई (पिता: गिरधारीलाल)
थांदला तहसील से
साक्षी कटारा (पिता: सोहन सिंह) ऋचा परमार (पिता: मुकेश) रंजिता परमार (पिता: मुकेश) रोशनी राठौड़ (पिता: मुकेश) संतोषी देवड़ा (पिता: रुस्मल) पलक बरिया (पिता: मेथु सिंह) गोपाल वसुनिया (पिता: मुकेश)
पायल मोदी (पिता: गोपाल)
पेटलावद तहसील से
पलक पाटीदार (पिता: मुकेश) बाल सिंह मईडा (पिता: मालजी) साक्षी भाभोर (पिता: धीरज)
मेघनगर तहसील से
ललिता माईडा (पिता: रतन सिंह)मनीषा मेड़ा (पिता: रमेश) सबीना डामोर (पिता: आंद्रू) अरीना चरेल (पिता: मुकेश) तनिषा डामोर (पिता: अरविंद)
मंदसौर से मोहम्मद जिशान (पिता: शकील उद्दीन)
भव्य जैन (पिता: नितिन जैन) उपासना गरवाल (पिता: कैलाश चंद्र) मनीष कुमावत (पिता: जगदीश)
निशा राठौर (पिता: मुकेश)
नीमच (जावद तहसील) से
दुर्गा धाकड़ (पिता: नंद किशोर) किरण पाटीदार (पिता: छगन लाल)
उज्जैन से मनीषा हिंदल (पिता: मदन लाल) अंजली प्रजापत (पिता: दशरथ)
अलीराजपुर से
गरिमा दुडवे (पिता: इंदर सिंह) झलक डावर (पिता: रामसिंह) थे.
इस प्रकार अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट का विजयोत्सव NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और उनके माता-पिता के लिए प्रेरणा का एक अद्भुत अवसर बना।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!