रतलाम, ( ivnews)  
रतलाम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची के विशेष  गहन पुनरीक्षण कार्य की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने समीक्षा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ से एसआईआर का अंतिम मौका ना चुकने और हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने का आव्हान किया |
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, एसआईआर जिला टोली संयोजक नितिन लोढ़ा, विधानसभा संयोजक जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, नंदकिशोर पंवार, सोना शर्मा, महामंत्री हेमंत राहोरी, सुबेंद्र सिंह गुर्जर, विवेक शर्मा, संदीप मौर्य, भावना गुर्जर, आयुषी सांखला, भूपेंद्र कावड़िया, निखिल बोरीवाल, आकाश खड़के उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। साथ ही शेष बचे नामों को तलाश कर उक्त व्यक्तियों के फॉर्म भी जमा कराने के निर्देश दिए।

By V meena

error: Content is protected !!