रतलाम ( ivnews) शहर में प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में एक नई पहल के रूप में अभ्यास फाउंडेशन द्वारा एमपीपीएससी की प्रथम बैच का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री विप्लव जैन द्वारा रिबन काटकर एवं डिजिटल प्रदार्पण कर किया गया।

अपने संबोधन में श्री विप्लव जैन ने कहा कि रतलाम में एमपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण तैयारी के लिए संस्थान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से ‘अभ्यास फाउंडेशन’ की स्थापना की गई है, ताकि ग्रामीण एवं सामान्य वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भी प्रशासनिक सेवाओं में अपनी पहचान बना सकें।

संस्थान के डायरेक्टर राकेश कुमावत ने बताया कि अभ्यास फाउंडेशन का उद्देश्य विद्यार्थियों को निशुल्क एवं उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान कर समाज में शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल कोचिंग संस्था नहीं, बल्कि “मिशन शिक्षा” के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में अभ्यास कोचिंग के शिक्षकों — नीरज गुप्ता, अजय मौर्य, नंदकिशोर सर, आदित्य सर, भावना मैम, विशाल सर, अनिमेष कुमावत सर आदि की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि का स्वागत बुके एवं माल्यार्पण द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने इस नई पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अभ्यास फाउंडेशन से उन्हें सफलता की दिशा में नई राह मिलेगी।

By V meena

error: Content is protected !!