रतलाम ( ivnews ) स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह मे जिला प्रभारी मन्त्री विजय शाह के ध्वजारोहण करने का कांग्रेस विरोध कर रही है. महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओ ने विरोध मे मन्त्री विजय शाह का पोस्टर जलाया और काली पट्टी बांध कर आसमान मे काले गुब्बारे छोड़ कर विरोध दर्ज कराया. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ का कहना था की मन्त्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी पर जो बयान दिया गया वह देश की सेना और भारतीय नारी का अपमान है.
रतलाम मे बुधवार को शहीद चौक पर शहर महिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का 15 अगस्त को आने का विरोध जताया गया । महिला कांग्रेस कार्यकर्ता काली पट्टी बाँधे हुए थी. हाथों मे मन्त्री विजय शाह का पोस्टर और काले गुब्बारे लिये हुए थी.महिला कार्यकर्त्ता जमकर मन्त्री विजय शाह के खिलाफ नारे लगा रही थी.


महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर ने बताया की मध्य प्रदेश शासन के द्वारा रतलाम जिले में जिला मुख्यालय पर रतलाम के प्रभारी कैबिनेट मंत्री विजय शाह के द्वारा पूर्व में भारतीय सेवा का अपमान किया गया था। इसीलिए उनके हाथों से ध्वजारोहण होना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होगा इसलिए महिला कांग्रेस की तरफ से यह मांग है कि जिला मुख्यालय पर कलेक्टर के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाए। विजय शाह ने महिला सैनिकों को भद्दी टिप्पणी कर उनका अपमान किया यह उन सभी माता,बहनों का अपमान है जिन्होंने अपने बेटे बेटियों को देश के लिए कुर्बान किया जब हम 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं तो उन लाखों देशभक्तों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को स्वतंत्र करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी।ऐसे गौरवशाली दिन पर एक ऐसे व्यक्ति को बुलाना जिसने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की यह राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। महिला कांग्रेस इसका विरोध काली पट्टी बांधकर तथा काले गुब्बारे आसमान में छोड़ा और विजय शाह के पोस्टर जलाकर विरोध जताया। 15 अगस्त हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसका हम सम्मान करते हैं हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाए और शहीदों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया, पूर्व विधायक पारस दादा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रदेश सचिव एवं कांग्रेस पार्षद यास्मीन सेरानी, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, कांग्रेस पार्षद कविता महावर,हिना खान,रुखसाना, रश्मि महोलिया,नजमा बेलूत, रेखा सोलंकी, जायदा खान,आंचल सोलंकी,आरिफा कछवाया,कमलेश चौहान, मुमताज खान,आयशा कुरेशी,मोटी चाची, कविता चौहान, सारिका,कुंती जाटव, इक्का बेलूत, इकरार चौधरी,सुनील महावर, अमर सिंह शेखावत तथा अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

By V meena

You missed

error: Content is protected !!