रतलाम ( ivnews) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम हेतु डॉ.भीमराव अंबेडकर मंडल की कामकाजी बैठक हुई|  बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे | अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सोना शर्मा ने की| पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वय विनोद यादव, कर्णधीर  बड़गोत्या, नेता पक्ष भगत सिंह भदौरिया, राहुल निंदाने, यतेन्द्र भारद्वाज, पार्षद शक्ति सिंह राठौर, धीरज कुंवर राठौर मंचासीन रहे l

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ” हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक घर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया |  उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित भी किया | स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा ने दिया |  बैठक में मंडल के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा के पदाधिकारी,वार्ड संयोजक, बूथ की टोली एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे l इस अवसर पर कई वर्षों से पौधा रोपण एवं रखरखाव करने वाले कार्यकर्ता हरीश तिवारी का शाल श्रीफल से सम्मान भी किया गया संचालन मंडल महामंत्री सुबेंद्रसिंह गुर्जर ने किया एवं आभार मंडल महामंत्री संदीप मौर्य ने माना l

By V meena

You missed

error: Content is protected !!