रतलाम ( ivnews) रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का महाकाल लोक की तर्ज पर श्री कालिका माता लोक निर्माण हेतु सिंहस्थ मद से राशि स्वीकृत करने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर चेतन्य काश्यप का आभार व्यक्त किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर रतलाम के हृदय स्थल श्री कालिका माता मंदिर का कालिका माता लोक निर्माण हेतु मैं विगत ढ़ेड वर्षो से प्रयासरत् था। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रतलाम प्रवास के दौरान नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्री कालिका माता लोक का निर्माण हेतु राशि सिंहस्थ मद से स्वीकृत की है। पूर्व में कालिका माता लोक निर्माण हेतु 7.24 की डीपीआर भेजी जा चुकी है। कालिका माता लोक निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने पर मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव व केबिनेट मंत्री तथा विधायक रतलाम शहर चेतन् काश्यप का आभार व्यक्त किया.

By V meena

You missed

error: Content is protected !!